टमाटर किसानों के लिए अलर्ट: हरा तेला बना फसल का दुश्मन, समय रहते करें नियंत्रण

नई दिल्ली 26-May-2026 05:55 PM

टमाटर किसानों के लिए अलर्ट: हरा तेला बना फसल का दुश्मन, समय रहते करें नियंत्रण

(सभी तस्वीरें- हलधर)

टमाटर की फसल में इन दिनों हरा तेला रोग किसानों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। यह हरे रंग का नरम शरीर वाला छोटा कीट होता है, जो हेलीकॉप्टर के आकार जैसा दिखाई देता है। यह पत्तियों की निचली सतह पर छिपकर रहता है और हमेशा टेढ़ा चलता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार हरा तेला पौधों का रस चूसकर फसल को कमजोर कर देता है, जिससे पत्तियां सिकुड़ने लगती हैं और पौधों की बढ़वार रुक जाती है। समय पर नियंत्रण नहीं होने पर किसानों को उत्पादन में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ऐसे करें बचाव
फसल में हरा तेला दिखाई देने पर तुरंत दवा का छिड़काव करें। इसके नियंत्रण के लिए:
ऐसीफेट 75 एसपी 2 ग्राम प्रति लीटर पानी अथवा एसीटामाप्रिड 20 एसपी @ 0.5 ग्राम प्रति लीटर पानी का घोल बनाकर समान रूप से छिड़काव करें। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि सुबह या शाम के समय छिड़काव करें और खेत की नियमित निगरानी करते रहें, ताकि समय रहते रोग पर नियंत्रण पाया जा सके।


ट्रेंडिंग ख़बरें