अल नीनो का असर: धान को लेकर वैज्ञानिकों की एडवाइजरी ! ऐसे बचाए धान को
अल नीनो का असर: धान को लेकर वैज्ञानिकों की एडवाइजरी ! ऐसे बचाए धान को
(सभी तस्वीरें- हलधर)देशभर में मानसून पर अल नीनो के असर की आशंका के बीच कृषि वैज्ञानिकों ने धान किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार बारिश सामान्य से कम और अनियमित हो सकती है, जिसका सीधा असर धान की खेती पर पड़ सकता है। ऐसे में किसानों को पारंपरिक तरीके छोड़कर वैज्ञानिक सलाह के अनुसार खेती करने की जरूरत होगी।
वैज्ञानिकों के मुताबिक
धान की नर्सरी तैयार करने से लेकर रोपाई और सिंचाई तक हर चरण में विशेष सावधानी बरतनी होगी। कम पानी वाली धान किस्मों को अपनाने, समय पर बुवाई करने और खेत में नमी बनाए रखने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा ड्रिप और वैकल्पिक सिंचाई तकनीकों के इस्तेमाल की भी सलाह दी गई है।
कृषि विशेषज्ञों का कहना है
यदि अल नीनो का प्रभाव ज्यादा रहा तो कई राज्यों में धान उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इसलिए किसानों को मौसम विभाग की अपडेट और कृषि विभाग की एडवाइजरी पर लगातार नजर रखने की सलाह दी गई है।
विशेषज्ञों ने किसानों से अपील की है
वे मौसम आधारित खेती अपनाएं और जल्दबाजी में बुवाई करने से बचें, ताकि नुकसान को कम किया जा सके।