13 मार्च को आएगी PM किसान योजना की 22वीं किस्त, खाते में पहुंचेंगे ₹2000
13 मार्च को आएगी PM किसान योजना की 22वीं किस्त, खाते में पहुंचेंगे ₹2000
(सभी तस्वीरें- हलधर)राजस्थान सहित देशभर के लाखों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। अब सरकार ने किसानों का यह इंतजार खत्म कर दिया है। योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में 13 मार्च 2026 को दो-दो हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे के दौरान वहां से एक कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से यह किस्त जारी करेंगे।
सोशल मीडिया पर दी गई आधिकारिक जानकारी
PM Kisan Samman Nidhi Yojana के आधिकारिक एक्स (X) हैंडल से भी इसकी जानकारी साझा की गई है। पोस्ट में कहा गया कि देश के अन्नदाताओं के सम्मान में PM-KISAN योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की जाएगी, जिससे करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
क्या है PM-KISAN योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख आय सहायता योजना है। इसके तहत देशभर के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में 2,000-2,000 रुपये करके किसानों के खातों में भेजी जाती है। इस योजना में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाती है। वर्ष 2019 में शुरू हुई यह योजना अब देश के किसानों के लिए सबसे बड़ी वित्तीय सहायता योजनाओं में से एक बन चुकी है।
किन किसानों को नहीं मिलेगी अगली किस्त
भुगतान से पहले किसान पूरा करें ये जरूरी काम
अगर सूची में किसान का नाम मौजूद है और सभी जानकारी सही है, तो सरकार द्वारा किस्त जारी होते ही 2,000 रुपये की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।
Read: प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी में मिर्च और नींबू के दाम चढ़े, आलू-प्याज हुए सस्ते
Read: किसान गर्मी में तुरई की फसल लगाकर कमा सकते हैं लाखों रुपए