जयपुर में लगेगा राष्ट्रीय सरस मेला, 20 लाख महिलाओं को मिलेगा बड़ा मौका!
जयपुर में लगेगा राष्ट्रीय सरस मेला, 20 लाख महिलाओं को मिलेगा बड़ा मौका!
(सभी तस्वीरें- हलधर)जयपुर। आगामी दिसंबर माह में जयपुर में राजीविका के राष्ट्रीय सरस मेला का आयोजन होने जा रहा है। इस मेले से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मंच प्रदान होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मेले में स्थानीय उत्पादों को शामिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए बैठकें आयोजित कर महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री ने राजीविका और डेयरी विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजीविका और डेयरी से ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही है। ऐसे में उत्पाद निर्माण के साथ-साथ मार्के टिंग, ब्रांडिंग और बिक्री के अवसर भी उपलब्ध करवाए जाएं। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
20 लाख लखपति दीदी
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 25 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक 20 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों को आजीविका के बेहतर अवसरों के साथ उनके उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध करवाना जरूरी है।
संभाग स्तर पर मिलेगा प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री ने सरस सखी योजना को ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता और आर्थिक समृद्धि की दिशा में अभिनव पहल बताया। उन्होंने कहा कि राजीविका और डेयरी विभाग संयुक्त कार्ययोजना को प्रभावी रूप से लागू करते हुए उत्पादों को एकीकृत विपणन नेटवर्क से जोड़े। साथ ही, उन्होंने सरस सखियों को संभाग स्तर पर प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।