युवा पीढ़ी कृषि में नई कहानी लिखने को तैयार

नई दिल्ली 18-Dec-2025 12:57 PM

युवा पीढ़ी कृषि में नई कहानी लिखने को तैयार

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जयपुर। भारतीय किसान संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक निंबाराम ने सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह हर पीढ़ी अपने समय में बदलाव की बागडोर संभालती है। उसी तरह आज की युवा पीढ़ी ग्रामीण किसान समाज और कृषि के क्षेत्र मैं विकास की नई कहानी लिखने को तैयार है। हमारा उद्देश्य सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, कृषि और उद्योग के हर क्षेत्र में युवाओं को सकारात्मक के साथ जोडक़र अवसर और पहचान दिलाना है। बैठक कों प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान और प्रदेश महामंत्री तुलछाराम सिंवर ने भी सम्बोधित किया। बैठक के दौरान ₹6 महीने की गतिविधियों की समीक्षा की गई और आगामी कार्य योजना को मूर्त रूप दिया गया ।