मूंग और उड़द की फसल में खरपतवार नियंत्रण के प्रभावी उपाय क्या हैं?
(सभी तस्वीरें- हलधर)हलधर टाइम्स जगपाल सिंह, झालावाड़
मूंग और उड़द खरीफ मौसम की प्रमुख दलहनी फसलें हैं, जिनकी अवधि अपेक्षाकृत कम होती है। ऐसे में यदि शुरुआती 30-40 दिनों तक खरपतवारों पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया जाए, तो वे फसल के साथ पोषक तत्व, नमी, धूप और जगह के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर खरपतवार नियंत्रण नहीं होने पर मूंग और उड़द की पैदावार में 30 से 50 प्रतिशत तक कमी आ सकती है