खीरे पर काले धब्बों का हमला ! किसान ने बताया देसी इलाज, फसल फिर हुई हरी-भरी
खीरे पर काले धब्बों का हमला ! किसान ने बताया देसी इलाज, फसल फिर हुई हरी-भरी
(सभी तस्वीरें- हलधर)खेतों में बढ़ी किसानों की चिंता, लेकिन घरेलू उपाय ने बचाई पूरी फसल,गर्मी के मौसम में खीरे की फसल पर काले धब्बों की समस्या तेजी से बढ़ रही है। कई किसानों ने बताया कि पहले पत्तियों पर छोटे काले निशान दिखाई दिए, फिर धीरे-धीरे फल और बेल भी प्रभावित होने लगी। इससे उत्पादन घटने के साथ बाजार में फसल की कीमत पर भी असर पड़ा। इसी बीच एक प्रगतिशील किसान ने घरेलू उपाय अपनाकर अपनी फसल को बचाने का दावा किया है। किसान के अनुसार, नीम की पत्तियों का घोल, छाछ और हल्दी मिलाकर तैयार किया गया जैविक स्प्रे फसल पर छिड़कने से काले धब्बों की समस्या में काफी राहत मिली। उन्होंने बताया कि इस मिश्रण का लगातार 5 से 7 दिन तक छिड़काव करने से बीमारी फैलना कम हो गया और पौधों की हरियाली लौट आई।
क्या हैं काले धब्बों के कारण
विशेषज्ञों के मुताबिक अधिक नमी, लगातार सिंचाई, खराब जल निकासी और फफूंद संक्रमण इसकी बड़ी वजह बनते हैं। समय पर रोकथाम नहीं होने पर पूरी बेल खराब हो सकती है।
किसानों के लिए जरूरी सलाह
खेत में पानी जमा न होने दें,संक्रमित पत्तियों को तुरंत हटाएं। सुबह या शाम के समय ही स्प्रे करें, और जैविक उपायों के साथ संतुलित खाद का उपयोग करे। किसानों का कहना है कि महंगे रसायनों की बजाय ऐसे घरेलू और जैविक उपाय कम लागत में बेहतर परिणाम दे सकते हैं।