गर्मियों में भिड़ी की खेती करेगी मालामाल, अपनाएं ये वैज्ञानिक सलाह
(सभी तस्वीरें- हलधर)भिंडी, बुवाई
ग्रीष्मकालीन भिंडी बुवाई का यह उचित समय है। प्रति हेक्टेयर बीज दर 20-22 किग्रा रखें। संकर किस्म की बुवाई कर रहे हैं तो 5 किग्रा प्रति हेक्टेयर बीज का उपयोग करें। बीज बुवाई सीड ड्रिल के द्वारा करें। कतार की दूरी 45 सेमी और पौधे की दूरी 20 सेमी रखें।