मिलीबग का तुरंत करें नियंत्रण, जानिए छिड़काव का सही तरीका
(सभी तस्वीरें- हलधर)उपचार
मिलीबग के रासायनिक नियंत्रण के लिये डाइक्लोरावास 25 ग्राम प्रति लीटर और 2 चम्मच सर्फ (डिटर्जेंट) मिलाकर छिड़काव करना चाहिये। अथवा मिथाइल डेमेटान, क्लोरपायरीफॉस, मेलाथियान अथवा इमिडाक्लोप्रिड 2 मिली प्रति लीटर पानी में घोलकर उसमें 2 चम्मच सर्फ पाउडर/टंकी मिलाकर 15-20 दिनो के अंतराल पर 2-3 बार छिड़काव करना चाहिये अथवा सिंचाई पानी के साथ क्लोरपायरीफॉस 1 लीटर प्रति हैक्टर की दर से उपयोग करना चाहिये। अथवा नीम उत्पाद जैसे एजाडायरेक्टीन 5 मिली प्रति लीटर और 2-3 चम्मच सर्फ पाउडर प्रति टंकी मिलाकर भी छिड़काव कर सकते है।