ग्राम 2026 से पहले राजस्थान में निवेश की लहर, किसानों को मिलेंगी नई सौगतें!

नई दिल्ली 09-May-2026 12:42 PM

ग्राम 2026 से पहले राजस्थान में निवेश की लहर, किसानों को मिलेंगी नई सौगतें!

(सभी तस्वीरें- हलधर)

राजस्थान सरकार 23 से 25 मई तक ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम 2026) का आयोजन करने जा रही है। शुक्रवार को हैदराबाद में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि विभाग ने मौके पर ही 203 करोड़ रुपए लागत के एमओयू क्रियान्वित कर लिए हैं। हैदराबाद में हो रही ग्राम इन्वेस्टर्स मीट के दौरान कृषि विभाग के आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने फिए एक बार करिश्मा कर दिखाया है।

मिलेंगे रोजगार के अवसर

राजस्थान के कृषि निवेश बढ़ने से न सिर्फ किसानों की उपज को सही बाजार मिल पाएगा। साथ ही, कृषि क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर और आर्थिक रूप से उन्नति हो पाएगी। हर इन्वेस्टर मीट में सीएम भजनलाल भी उद्यमियों के साथ वन टू वन संवाद करते हैं, इससे निवेशकों में राजस्थान आर्थिक निवेश करने को लेकर भरोसे का महौल बना हुआ है।  

हैदराबाद में MOU हुए क्रियान्वित

हेस एंटरप्राइजेज ने FPO सेक्टर में 110 करोड़ निवेश का MOU किया। यह कंपनी प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर FPOs को मजबूत करेगी। अम्बाती फूड प्रोसेसिंग ने 50 करोड़ निवेश का MOU किया। कंपनी के जरिए दौसा में इंटिग्रेटेड फूड पार्क बनाया जाएगा। महान कालेश्वरा एग्रीटेक ने 20 करोड़ निवेश की प्रतिबद्धता दिखाई।

कंपनी जयपुर में सीड प्रोसेसिंग यूनिट लगाएगी। चक्र सीड्स कंपनी ने जयपुर में 10 करोड़ निवेश का एमओयू किया। मुरलीधर सीड्स कॉर्प ने जयपुर में 10 करोड़ में सीड प्रोसेसिंग का एमओयू किया। संपूर्ण सीड्स कंपनी ने जयपुर में 10 करोड़ निवेश करने का एमओयू किया। पार्श्वनाथ एग्रीटेक कंपनी ने जोधपुर में 3 करोड़ से ग्रेन फूड प्रोसेसिंग का प्रस्ताव दिया।


ट्रेंडिंग ख़बरें