पुरस्कार वितरण के साथ एग्रीविजन का समापन  न्यूज

नई दिल्ली 11-Aug-2026 03:01 PM

पुरस्कार वितरण के साथ एग्रीविजन का समापन  न्यूज

(सभी तस्वीरें- हलधर)

उदयपुर। एग्रीविजन के द्वितीय उत्तर-पश्चिम क्षेत्रीय सम्मेलन का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। समापन कार्यक्रम में एमपीयूएटी के कुलगुरू डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित न रहकर समाज और राष्ट्रहित से जुड़ी होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कृषि नवाचार, रोजगार और उद्यमिता के माध्यम से आगे बढऩे की बात कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पारस टांक ने विद्यार्थियों से ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों की समस्याओं को समझने और कृषि नवाचार को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल नौकरी की तलाश न करें, बल्कि स्वरोजगार अपनाकर दूसरों को भी रोजगार दें। वहीं, अश्विनी शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रभाव का प्रतीक है। कार्यक्रम को विक्रम सिंह फरस्वान, डॉ. अंशुल शर्मा और पीयूषा शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

तकनीकी सत्र आयोजित

सम्मेलन के दौरान कृषि उद्यमिता पर रोल मॉडल सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान  राजेश कुमार ओझा ने ट्राइबल वेदा, डॉ. श्रवण यादव ने जैविक खेती : एक लाभकारी उद्यम और अंकित जैन ने कृषि में तकनीक- नवाचार विषय पर अपनी बात रखी। वहीं, महाराष्ट्र राज्य कृषि मूल्य आयोग के अध्यक्ष पाशा पटेल बांस की खेती, बहुआयामी उपयोग, किसान आय और पर्यावरण संरक्षण की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बांस कृषि, उद्योग, ऊर्जा और ग्रामीण रोजगार का महत्वपूर्ण आधार है। जबकि, कृषि विश्वविद्यालय कोटा की कुलगुरू डॉ. विमला डूंकवाल ने कृषि क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, नेतृत्व क्षमता और उद्यमिता की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

प्रस्तुत किए शोध पत्र

एग्रीविजन के सह-आयोजक सचिव डॉ. अमित कुमार ने संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । सम्मेलन में कुल 15 उप-विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। सम्मेलन में 624 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरित

डॉ. अमित विष्णोई ने पोस्टर में 13, मौखिक शोध-पत्र में 3 और युवा संसद में 3-3 प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही, 8 विभिन्न प्रदर्शनियों को भी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 


ट्रेंडिंग ख़बरें