सूक्ष्म पोषक तत्वों से बढ़ेगी पैदावार, मिट्टी भी रहेगी उपजाऊ

नई दिल्ली 01-Jul-2026 04:33 PM

सूक्ष्म पोषक तत्वों से बढ़ेगी पैदावार, मिट्टी भी रहेगी उपजाऊ

(सभी तस्वीरें- हलधर)

बाड़मेर। कृषि विज्ञान केन्द्र, दांता के द्वारा खेत बचाओ अभियान के तहत मंचानियो की ढाणी में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, सूक्ष्म पोषक तत्वों से होने वाले फायदों के बारे में भी बताया। इस मौके पर केन्द्र विशेषज्ञ शंकर लाल कांटवा ने कहा कि नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश के साथ-साथ सूक्ष्म पोषक तत्वों का उपयोग करने से फसलों की पैदावार बढ़ती है और मिट्टी की उर्वरता भी लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी किसानों को जागरूक किया। साथ ही, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन तकनीकी के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान बुधाराम मोरवाल ने प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और कृषि में आधुनिक तकनीक उपयोग, जैविक कीटनाशक प्रयोग व जैव कीटनाशी तैयार करने का तरीका किसानों को बताया।


ट्रेंडिंग ख़बरें