जीएसएस के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर ऋण ब्याज घटकर 9 फीसदी
(सभी तस्वीरें- हलधर)जयपुर। सहकारिता विभाग ने ग्राम सेवा सहकारी समितियों को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत समितियों को कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापना के लिए अब 9 फीसदी ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। बता दें कि पहले 11.5 फीसदी दर से ऋण मिलता था। विभाग के प्रमुख शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने वित्तीय रूप से कमजोर समितियों को कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा केवल 31 जुलाई से पूर्व कस्टम हायरिंग केंद्र स्थापित करने वाली समितियों को ही मिलेगी।