आईसीएआर मुख्यालय और संस्थानों में स्वच्छता की शपथ
(सभी तस्वीरें- हलधर)नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सहित इसके संस्थानों में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया!इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता, साफ-सफाई और स्वस्थ कार्यस्थल बनाए रखने की शपथ ली।
नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एमएल. जाट ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। वहीं, कृषि अनुसंधान भवन में आईसीएआर के उप महानिदेशक (कृषि विस्तार) डॉ. राजबीर सिंह ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
आईसीएआर मुख्यालय सहित देशभर के संस्थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ में हिस्सा लेकर स्वच्छता को बढ़ावा देने और कार्यस्थलों को स्वच्छ व स्वस्थ बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अभियान के माध्यम से आईसीएआर ने स्वच्छता को निरंतर प्रतिबद्धता और दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प दोहराया।