कपास किसानों को बड़ा झटका ! टेक्सटाइल इंडस्ट्री को मिला बड़ा फायदा

नई दिल्ली 01-Jun-2026 02:53 PM

कपास किसानों को बड़ा झटका ! टेक्सटाइल इंडस्ट्री को मिला बड़ा फायदा

(सभी तस्वीरें- हलधर)

नई दिल्ली: कपास क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार द्वारा कपास पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को शून्य किए जाने के बाद विदेशी कपास का आयात सस्ता हो गया है। इस फैसले को जहां टेक्सटाइल और गारमेंट उद्योग के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है, वहीं कपास उत्पादक किसानों के लिए यह चिंता का विषय बन सकता है।

उद्योग जगत का मानना है
आयात शुल्क खत्म होने से मिलों को बेहतर गुणवत्ता वाली और अपेक्षाकृत सस्ती कपास उपलब्ध होगी, जिससे उत्पादन लागत कम करने में मदद मिलेगी। वहीं दूसरी ओर किसानों को आशंका है कि विदेशी कपास की बढ़ती आवक से घरेलू बाजार में कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार
यदि आयात में तेजी आती है तो मंडियों में कपास के भाव प्रभावित हो सकते हैं, जिसका सीधा असर किसानों की आय पर पड़ सकता है। हालांकि टेक्सटाइल सेक्टर का कहना है कि इस कदम से निर्यात प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और भारतीय वस्त्र उद्योग को वैश्विक बाजार में मजबूती मिलेगी।

मुख्य बातें

  • कपास पर इंपोर्ट ड्यूटी शून्य होने से आयात होगा सस्ता।
  • टेक्सटाइल और गारमेंट उद्योग को मिलेगी राहत।
  • घरेलू कपास कीमतों पर दबाव बढ़ने की आशंका।
  • किसानों ने जताई आय और भाव प्रभावित होने की चिंता।
  • वस्त्र निर्यात को मिल सकती है नई गति।


ट्रेंडिंग ख़बरें