खेत बचाओ अभियान 2026: मिट्टी की सेहत बचाने के लिए पूरे देश में चलेगा महाअभियान

नई दिल्ली 01-Jun-2026 04:37 PM

खेत बचाओ अभियान 2026: मिट्टी की सेहत बचाने के लिए पूरे देश में चलेगा महाअभियान

(सभी तस्वीरें- हलधर)

1 जून से 30 जून तक गांव-गांव पहुंचेगी वैज्ञानिक खेती की मुहिम, किसानों को मिलेगा संतुलित खाद और नकली कीटनाशकों से बचाव का प्रशिक्षण । देशभर में किसानों को जागरूक करने और मिट्टी की गिरती उर्वरा शक्ति को बचाने के उद्देश्य से 1 जून से 30 जून तक 'खेत बचाओ अभियान' चलाया जाएगा। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी  के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, नकली पेस्टिसाइड की पहचान और वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करना है।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार
रासायनिक खाद और कीटनाशकों के असंतुलित उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, जिससे उत्पादन क्षमता पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में अभियान के माध्यम से किसानों को मिट्टी की सेहत सुधारने और लागत कम करने के उपाय बताए जाएंगे।

अभियान के दौरान कृषि वैज्ञानिक
कृषि विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के अधिकारी, केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रतिनिधि तथा प्रगतिशील किसान गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद करेंगे। किसानों को संतुलित पोषण प्रबंधन, मिट्टी परीक्षण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

विशेषज्ञों का कहना है
यदि किसान वैज्ञानिक सलाह के अनुसार खाद और कीटनाशकों का उपयोग करें तथा धीरे-धीरे प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें, तो मिट्टी की उर्वरा शक्ति को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।


ट्रेंडिंग ख़बरें