कृषि विभाग का बड़ा एक्शन: उर्वरक विक्रेताओं पर आकस्मिक छापेमारी, मची हड़कंप
कृषि विभाग का बड़ा एक्शन: उर्वरक विक्रेताओं पर आकस्मिक छापेमारी, मची हड़कंप
(सभी तस्वीरें- हलधर)चित्तौडग़ढ़ 21 मई । किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने क्षेत्र के विभिन्न उर्वरक विक्रेताओं के यहां आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया। विभागीय अधिकारियों की अचानक कार्रवाई से विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उर्वरकों के स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रिकॉर्ड, लाइसेंस तथा गुणवत्ता संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच की। कई दुकानों पर उर्वरक भंडारण एवं रिकॉर्ड संधारण में अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया
किसानों को निर्धारित दरों पर सही गुणवत्ता का उर्वरक उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या नकली उर्वरक बिक्री पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने किसानों से भी अपील
उर्वरक खरीदते समय पक्का बिल अवश्य लें तथा किसी प्रकार की शिकायत होने पर तुरंत कृषि विभाग को सूचित करें। विभाग की इस कार्रवाई से किसानों में भरोसा बढ़ा है और बाजार में पारदर्शिता बनाए रखने की उम्मीद जगी है।