कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई ,फर्टिलाइजर वितरण पर सरकार सख्त। 

नई दिल्ली 27-May-2026 05:36 PM

कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई ,फर्टिलाइजर वितरण पर सरकार सख्त। 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

कालाबाजारी और ओवररेटिंग रोकने के लिए टॉस्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई,प्रदेश में किसानों को समय पर और उचित दर पर खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फर्टीलाईजर डिस्ट्रीब्यूशन रेगुलेटरी टॉस्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद वितरण व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कालाबाजारी, ओवररेटिंग और कृत्रिम कमी पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिलों से मांगी गई रिपोर्ट, निगरानी बढ़ाने के निर्देश
बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि खाद की उपलब्धता, वितरण और बिक्री की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। किसानों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करने के साथ ही संदिग्ध विक्रेताओं पर विशेष नजर रखने को कहा गया। टॉस्क फोर्स ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर खाद की कृत्रिम कमी पैदा करने या निर्धारित मूल्य से अधिक दर वसूलने की शिकायत मिलने पर तुरंत जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

किसानों को नहीं होगी खाद की कमी
अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में यूरिया, डीएपी और अन्य उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रशासन ने जारी किया सख्त संदेश
बैठक में कहा गया कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार खाद वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार निगरानी कर रही है।


ट्रेंडिंग ख़बरें