राजस्थान के 2.60 लाख किसानों को मिलेंगे अनुदानित बीज, 135 करोड़ मंजूर
राजस्थान के 2.60 लाख किसानों को मिलेंगे अनुदानित बीज, 135 करोड़ मंजूर
(सभी तस्वीरें- हलधर)राजस्थान के किसान भाइयों के लिए एक बेहतरीन खबर है। राज्य सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और दलहन-तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक बहुत बड़ी योजना को हरी झंडी दे दी है। इस योजना के तहत प्रदेश के 2 लाख 60 हजार किसानों को को दलहनी (दालों) और तिलहनी (तेल निकालने वाली) फसलों के उन्नत और अनुदानित बीज बांटे जाएंगे।
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खाद्य तेलों एवं दालों में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कटिबद्धता से कार्य कर रही है। जिसके लिए नेशनल ऑन एडिबल ऑयल-तिलहन एवं दहलन के अंतर्गत 135 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है।
70 हजार फसल प्रदर्शनों का आयोजन
इस योजना के तहत राज्य में 70 हजार फसल प्रदर्शनों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही किसानों को मूंग, उड़द, अरहर, सोयाबीन, सरसों तिल एवं अरंडी आदि फसलों के अनुदानित एवं प्रमाणित बीज निःशुल्क या अनुदानित दर उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिलों को दिए गए निर्देश
कृषि मंत्री ने बताया कि यह योजना आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराने, उत्पादकता बढ़ाने और उनकी आय में वृद्धि करने की दिशा में यह बड़ा कदम है। साथ ही उन्होंने बताया कि बीज वितरण एवं फसल प्रदर्शनों की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। किसानों की गुणवत्तापूर्ण बीज समय पर उपलब्ध कराने के लिए सभी जिलों को जरूरी निर्देश कर दिए गए हैं।