रसोई में ही मौजूद हैं वजन घटाने के कारागर उपाय
(सभी तस्वीरें- हलधर)आज मोटापा हर दूसरे इंसान की समस्या बन चुका है। इसके लिए व्यक्ति जिम,योगा से लेकर खान-पान पर कंट्रोल के लिए डायटीशियन तक से सलाह लेते हैं। लेकिन, कुछ शोध की माने तो वेट लॉस के लिए रसोईघर में ही कुछ कारागर उपाय मौजूद हैं। ये सुपरफुड्स शरीर की ऊर्जा खपत बढ़ा देते हैं, जो वजन घटाने में मददगार साबित होते हैं।
लाल मिर्च
वजन घटाने में लाल मिर्च का अहम योगदान माना जाता है। इसमें मौजूद कैपसेसिन तत्व शरीर में एनर्जी पैदा करता है, जिससे कैलोरी की खपत बढ़ जाती है। हमारे शरीर में मौजूद सफेद वसा कोशिकाएं ऊर्जा का संग्रह करती हैं, जबकि भूरी वसा कोशिकाएं तापजनक होती हैं। यह शरीर की चर्बी गलाकर गर्मी पैदा करती है।
काली मिर्च
अक्सर सर्दी-जुकाम में काली मिर्च का सेवन किया जाता है। काली मिर्च में पिपरीन तत्व मौजूद होते हैं। जो गर्मी का कारक माना जाता है। यही तत्व कुछ वसा कोशिकाओं को खत्म करने का काम करता है।
अदरक
अदरक में भी लाल मिर्च की तरह ही कैसेसिन तत्व मौजूद होते हैं। अदरक का सेवन करने से भूख कंट्रोल में रहती है, जो वेट लॉस में मददगार होता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी वेट लॉस में काफी फायदेमंद साबित होती है। इसमें मौजूद कैफीन और कैटेचिन पॉलीफेनॉल्स एक तरह के माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो शरीर की चायपचय प्रक्रिया बढ़ाते हैं। इससे कैलोरी बर्न होती है और वेट लॉस में मदद मिलती है।