सीएस ने दिए यूरिया डाइवर्जन रोकने के निर्देश

नई दिल्ली 02-Apr-2026 12:47 PM

सीएस ने दिए यूरिया डाइवर्जन रोकने के निर्देश

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जयपुर। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने यूरिया डाइवर्जन रोकने और गोबरधन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। साथ ही, बायोगैस प्लांट्स स्थापना और बायो उर्वरक को प्रोत्साहन के निर्देश दिए। बैठक के दौरान कृषि अधिकारियों ने बताया खरीफ के लिए प्रदेश में उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक है। वहीं, एलपीजी, पेट्रोल, डीजल उपलब्धता को लेकर भी दिशा निर्देश दिए है।