मसाला खेप की ईटीओ जाँच अनिवार्य, स्पाइसेज बोर्ड का फैसला 

नई दिल्ली 08-Sep-2026 04:38 PM

मसाला खेप की ईटीओ जाँच अनिवार्य, स्पाइसेज बोर्ड का फैसला 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

स्पाइसेज बोर्ड ने सिंगापुर और होंगकांग को निर्यात होने वाली हर मसाला खेप की एथिलीन ऑक्साइड यानी ETO जांच अनिवार्य कर दी हैं!

11.99 मिलियन टन रहा उत्पादन

स्पाइसेज बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में देश में करीब 11.99 मिलियन टन मसालों का उत्पादन हुआ था. इस दौरान मसाला निर्यात 4.52 अरब डॉलर का रहा. हालांकि, वित्त वर्ष 2025-26 में औसत मासिक निर्यात घटकर करीब 414 मिलियन डॉलर रह गया, जो FY25 के 520.54 मिलियन डॉलर के औसत से करीब 20 फीसदी कम है.

2.22 लाख करोड़ रुपये का है घरेलू बाजार

दूसरी ओर, घरेलू मसाला बाजार तेजी से बढ़ रहा है. वर्ष 2025 में बाजार का आकार करीब 2.22 लाख करोड़ रुपये था, जिसके 2034 तक 5.29 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान है. इस बाजार में करीब 60 फीसदी हिस्सेदारी अभी असंगठित क्षेत्र की है, जबकि राष्ट्रीय ब्रांड 30 फीसदी से कम राजस्व पर काबिज हैं. ऐसे में संगठित कंपनियां गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को अपनी बाजार रणनीति का अहम हिस्सा बना रही हैं!


ट्रेंडिंग ख़बरें