1 सप्ताह बाद लहसुन के भाव में फिर आया उछाल, जानें ताजा भाव 

नई दिल्ली 04-May-2026 02:26 PM

1 सप्ताह बाद लहसुन के भाव में फिर आया उछाल, जानें ताजा भाव 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

कृषि उपज मंडी में लहसुन के भाव में फिर से तेजी आई है। बंद बाजार में दिशावरी मांग और स्टॉकिट्स की लेवाली के चलते लगभग 10-12 दिन बाद बेस्ट क्वलिटी लहसुन में करीब 3 हजार रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही।

कृषि उपज मंडी में शनिवार को लगभग 8 हजार कट्टे लहसुन की आवक हुई। नीलामी के दौरान बॉक्स क्वालिटी ऊंटी डबल बोम लहसुन उच्चतम 18050 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बेचा गया। 

वहीं, न्यूनतम लाटरी क्वालिटी लहसुन 41000 रुपए प्रति क्विंटल तक नीचले स्तर पर बिका। शनिवार को ऊंटी डबल बोम 12 से 18 हजार रुपए, देसी डबल बोम 10 से 14 हजार 500, फूलगोला 8 से 10 हजार, लड्डू 5 से 8 हजार और लाटरी लहसुन 4100 से 5500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका।

एक सप्ताह के बाद आई तेजी

कृषि मंडी में करीब 10 दिन पहले बेस्ट क्वालिटी लहसुन 17 हजार रुपए क्विंटल से ज्यादा के भाव पर बिका था। उसके बाद फिर से भावों में नरमी आने की वजह से यह तेजी 15 हजार प्रति क्विंटल पर आ गई थी।


ट्रेंडिंग ख़बरें