लहसुन-प्याज के दाम उछले, निर्यात मंजूरी से किसानों में खुशी
(सभी तस्वीरें- हलधर)जयपुर। लहसुन और प्याज की मांग निकलने से किसानों के चेहरों से मायूसी छट गई है। गौरतलब है कि सरकार के द्वारा प्याज निर्यात को मंजूरी दिए जाने से बाजार में प्याज और लहसुन के प्रति क्विं टल भाव में बढौत्तरी दर्ज होने लगी है। वहीं, उत्पादक मंडियों में दोनों फसल की आवक भी बढने लगी है। गौरतलब है कि बांग्लादेश और नेपाल से प्याज-लहसुन की मांग निकल रही है। कृषि कारोबारियों के मुताबिक पहले प्याज के दाम 200 से 500 रुपए प्रति मन थे। लेकिन, अब दाम 300 से बढ़कर 850 रुपए प्रति मन तक पहुंच गए हैं।
लहसुन के भाव भी बढ़े
लहसुन के भाव 40 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 160 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। जबकि ,पहले 20 से 100 रुपए प्रति किलो थे। इससे लहसुन के दाम दोगुने हो गए हैं। इसके दो कारण हैं। एक तो माल बहुत कम बचा है। दूसरा, नया माल आने में समय लगेगा। मार्च के अंत तक ही नया माल आएगा। ऐसे में तीन माह का समय बचेगा। इस कारण लहसुन के दामों के बढ़ोतरी हुई है।
फरवरी तक नया प्याज
प्याज की आवक फरवरी तक रहने की संभावना है। कई किसानों ने इस बार उपज को देर से निकाला है। ऐसे स्टॉक में नमी की मात्रा अधिक होने से उसे तुरंत मंडी में बेचने के बजाय सुरक्षित रखा जा रहा है। जैसे-जैसे नमी कम होगी, वैसे-वैसे मंडी में और आवक बढ़ेगी।