ऊर्जा मंत्री नागर ने गेहूं उठाव के दिये निर्देश
(सभी तस्वीरें- हलधर)ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने कोटा की भामाशाह मंडी में एफसीआई के जरिए 80 हजार कट्टे प्रतिदिन एमएसपी पर गेहूं की तुलाई की व्यवस्था करने करने के निर्देश दिए हैं।
हीरालाल नागर ने गेहूं खरीद की गति बढ़ाने और समय पर उठाव भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि रजिस्ट्रेशन कर चुके सभी किसानों से खरीद की जा सके। साथ ही उन्होंने गेहूं का उठाव बढ़ाने के लिए रेक लगाने का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।
बढ़ा है गेहूं का उत्पादन
हीरालाल नागर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीद की वर्तमान स्थिति की कोटा सर्किट हाउस में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, इस बार बुआई अधिक होने से गेहूं का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ा है। ऐसे में कोटा संभाग में लक्ष्य से अधिक गेहूं खरीद की तैयारियां अभी से रखी जाएं। उन्होंने एफसीआई के गोदामों में गाड़ियां खाली करने की गति बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि मंडियों से समय पर गेहूं का उठाव हो सके।
खरीद केंद्रों पर न लगाएं गेहूं के ढेर
ऊर्जा राज्य मंत्री ने बैठक के दौरान ही एफसीआई के जीएम राजेश चौधरी से वार्ता कर गोदामों में गाड़ियां अनलोड करने की गति बढ़ाने, अतिरिक्त मजदूरों की व्यवस्था करने और बड़ी मंडियों से गेहूं के उठाव के लिए कोटा संभाग में रोटेशन के आधार पर रेक लगाने को कहा ताकि खरीद केंद्रों पर गेहूं के ढेर न लगें।
बैठक में ली जानकारी
उन्होंने कहा कि, स्टोरेज पर्याप्त नहीं होने पर मंडियों एवं क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने बैठक में उपस्थित एफसीआई अधिकारियों से गोदामों में प्रतिदिन खाली होने वाली गाड़ियों की संख्या के बारे में जानकारी ली।
सुधार के दिए निर्देश
ऊर्जा राज्य मंत्री ने राजफैड, तिलम संघ एवं अन्य खरीद एजेंसियों जरिए अब तक की गई समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के बारे में जानकारी ली। साथ ही, उन्होंने भुगतान व्यवस्था के बारे में भी पूछा और किसानों को रजिस्ट्रेशन के अनुपात में कूपन जारी किए जाएं ताकि वे समय पर तुलाई के लिए क्रय केंद्रों और मंडियों में पहुंच सकें। साथ ही, आवश्यकता पड़ने पर सहकारिता विभाग के गोदामों को भी किराए पर लेने के निर्देश दिए। हीरालाल नागर ने एफसीआई जरिए क्रय केंद्रों पर भेजे गए बारदाना की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए।
ये लोग रहे मौजूद
बैठक में जिला कलक्टर पीयूष समारिया, एडीएम प्रशासन वीरेन्द्र सिंह यादव, सांगोद प्रधान जयवीर सिंह, उप प्रधान ओम नागर अडूसा, डीएसओ कुशाल बिलाला, सहकारिता विभाग से बलविंदर सिंह गिल सहित एफसीआई, राजफैड, तिलमसंघ के अधिकारी उपस्थित थे।