मंडी में लहसुन की 'चांदी', 7000 कट्टों की आवक के बीच कीमतों में आया जोरदार उछाल!

नई दिल्ली 14-May-2026 03:24 PM

मंडी में लहसुन की 'चांदी', 7000 कट्टों की आवक के बीच कीमतों में आया जोरदार उछाल!

(सभी तस्वीरें- हलधर)

बारां की कृषि उपज मंडी स्थित लहसुन मंडी में लहसुन उच्चतम 21 हजार 910 रुपए प्रति क्विंटल तक के भाव से बिका। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा भाव है। हालांकि करीब एक सप्ताह में लहसुन उच्चतम 21 हजार 500 रुपए प्रति क्विंटल बिक कर वापस लुढ़क गया था। जिसकी वजह से डेढ़ से दो हजार रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट चल रही थी।

7 हजार कट्टे की आवक

लहसुन मंडी में बुधवार को लगभग 7 हजार कट्टे लहसुन की आवक हुई। वहीं, मंडी में लगभग 12-13 हजार कट्टे माल पेडिंग पड़ा हुआ है। हर रोज 6 हजार से  6500 कट्टों की ही नीलामी हो पा रही है। बुधवार को मंडी में लहसुन न्यूनतम 4500 रुपए से लेकर उच्चतम 21910 रुपए प्रति क्विंटल बिका, वहीं औसत भाव 8500 तथा मॉडल भाव 9000 रुपए प्रति क्विंटल रहे। 

कृषि मंडी में गेहूं की भी अच्छी-खासी आवक बनी हुई है। मंडी में करीब 55 हजार से अधिक कट्टे गेहूं की आवक हुई। मंडी में गेहूं न्यूनतम 2400 रुपए से लेकर 2689 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे, वहीं औसत भाव 2450 और मॉडल भाव 2500 रुपए प्रति क्विंटल रहे।


ट्रेंडिंग ख़बरें