गर्मियों में गाय भैंस को खुजली से मिलेगी मुक्ति करे ये उपाय

नई दिल्ली 22-May-2026 02:21 PM

गर्मियों में गाय भैंस को खुजली से मिलेगी मुक्ति करे ये उपाय

(सभी तस्वीरें- हलधर)

गर्मी के मौसम में गाय-भैंसों में खुजली, त्वचा संक्रमण और कीड़ों की समस्या तेजी से बढ़ने लगती है। पसीना, गंदगी और नमी के कारण पशुओं की त्वचा पर बैक्टीरिया और परजीवी सक्रिय हो जाते हैं, जिससे जानवर बार-बार शरीर रगड़ने लगते हैं। इससे दूध उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है।

रोज खरहेरा करने से मिलेगा बड़ा फायदा
पशुपालन विशेषज्ञों के अनुसार गर्मियों में पशुओं को रोजाना खरहेरा (ब्रशिंग) करना बेहद जरूरी है। इससे शरीर की गंदगी साफ होती है, खून का संचार बेहतर रहता है और त्वचा पर जमे कीड़े व धूल हट जाती है। नियमित खरहेरा करने से पशु आराम महसूस करते हैं और खुजली की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है।

साफ-सफाई और दवा का रखें ध्यान
पशुशाला को सूखा और साफ रखना भी जरूरी है। सप्ताह में एक-दो बार कीटनाशक दवा का छिड़काव करना चाहिए। यदि पशु की त्वचा पर लाल दाने, घाव या ज्यादा खुली दिखाई दे तो तुरंत पशु चिकित्सक से सलाह लें। समय पर देखभाल करने से पशु स्वस्थ रहेंगे और दूध उत्पादन भी बेहतर बना रहेगा।


ट्रेंडिंग ख़बरें