अटल भूज़ल योजना: किसानों का 25 करोड़ का भुगतान बकाया
(सभी तस्वीरें- हलधर)अटल भूजल योजना में 826 किसानों का लगभग 25 करोड़ रुपये के अनुदान भुगतान और धान खरीद के लिए टिब्बी, संगरिया, पीलीबंगा और हनुमानगढ़ तहसीलों में सरकारी कांटा खोलने की मांग को लेकर हनुमानगढ़ के किसान नेता बलकोर सिंह ढिल्लों ने मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को ज्ञापन सौंपकर किसानों से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि अटल भूजल योजना के तहत किसानों ने सरकार की योजना के अनुरूप डिग्गियों का निर्माण कर जल संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अधिकांश किसानों ने निजी पूंजी और ऋण लेकर कार्य पूरा किया, लेकिन, अब तक लगभग 826 किसानों का करीब 25 करोड़ रुपये का अनुदान लंबित है। इससे किसानों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है।
खोलें जाए सरकारी खरीद केंद्र
उन्होंने बताया कि सरकार धान खरीद के लिए टिब्बी, संगरिया, पीलीबंगा और हनुमानगढ़ में सरकारी खरीद केंद्र स्थापित करें!, ताकि किसानों की पूरी उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी हो सके और उन्हें औने-पौने दामों पर फसल बेचने के लिए मजबूर न होना पड़े।