सीएम भजनलाल शर्मा ने कड़ैल में साझा किया ग्राम विकास का रोडमैप

नई दिल्ली 11-May-2026 01:19 PM

सीएम भजनलाल शर्मा ने कड़ैल में साझा किया ग्राम विकास का रोडमैप

(सभी तस्वीरें- हलधर)

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुष्कर के कड़ैल ग्राम में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' के दौरान किसानों और युवाओं से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कृषि, सहकारिता और पशुपालन के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करते हुए ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।

परंपरागत खेती के साथ आधुनिकता का मेल

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में किसानों को परंपरागत खेती के दायरे से बाहर निकलकर आधुनिक और जैविक खेती की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्थानीय पैदावार के अनुसार प्रोसेसिंग यूनिट लगाने से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा। वहीं किसान खेती के साथ-साथ फलदार वृक्ष लगाएं इससे न केवल आमदनी बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

किसानों और पशुपालकों के लिए बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक मदद का विवरण साझा करते हुए बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि के साथ-साथ गेहूं की खरीद पर 150 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस दिया जा रहा है। पशुपालकों के लिए 'गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना' और 'मंगला पशु बीमा योजना' वरदान साबित हो रही हैं। वहीं, मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत 5 रुपये प्रति लीटर का अनुदान दिया जा रहा है और प्रदेश में दूध संकलन केंद्रों का जाल बिछाया जा रहा है और पशुओं के त्वरित उपचार के लिए मोबाइल यूनिट वैन की सुविधा गांव-गांव तक पहुंचाई गई है।

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम-2026) का आयोजन

कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देने के ख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार 23 से 25 मई तक 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' का आयोजन करने जा रही है। उन्होंने किसानों से इस आयोजन का लाभ उठाने की अपील की ताकि वे नई तकनीकों से रूबरू हो सकें।


ट्रेंडिंग ख़बरें