JET को लेकर तैयारी शुरू, इस बैठक के बाद तय होगा प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम
JET को लेकर तैयारी शुरू, इस बैठक के बाद तय होगा प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम
(सभी तस्वीरें- हलधर)जयपुर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर राजस्थान जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन जून माह में संभावित है। हालांकि, परीक्षा आयोजन को विश्वविद्यालय स्तर पर कोई अधिकारिक बयान समाने नहीं आया है। लेकिन, परीक्षा का आयेाजन जून माह में करवाने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। परीक्षा समन्वयक डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि अप्रैल माह के पहले सप्ताह में सभी कृषि विश्वविद्यालयों की संयुक्त बैठक आयोजित की जायेगी। इस बैठक में परीक्षा कार्यक्रम को लेकर चर्चा होनी है। उन्होंने बताया कि इस बैठक के बाद ही जेट, प्रीपीजी और पीएचड़ी प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया जायेगा। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय ने परीक्षा आयोजन तो समय पर हुआ। लेकिन, नए कॉलेजों में प्रवेश को लेकर परीक्षा परिणाम जारी करने में देर हुई। इस कारण जनवरी तक काउसलिंग कार्यक्रम चलता रहा।
148 कॉलेजों में मिलता है प्रवेश
इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के 148 कृषि महाविद्यालयों में कृषि स्नातक, स्नातकोत्तर और विद्यावाचस्पति पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाता है। गौरतलब है कि जेट परीक्षा में कृषि और विज्ञान संकाय से 10+2 करने वाले विद्यार्थी शामिल होते है।