प्रदेश के किसानों को मिलेगा ग्लोबल मार्केट का फायदा, कृषि विभाग ने शुरू किया यह

नई दिल्ली 30-Mar-2026 04:47 PM

प्रदेश के किसानों को मिलेगा ग्लोबल मार्केट का फायदा, कृषि विभाग ने शुरू किया यह

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जयपुर। प्रदेश की कमोडिटी को वैश्विक ब्रांड बनाकर किसानों की आय बढाने के लिए अब मिशन मोड़ मेें कार्य किया जाएगा है। इसके लिए कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा संभावित फसलों की कुंड़ली तैयार की जायेगी। ताकि , जीआई आवेदन करने के बाद कोई सवालिया निशान नहीं लगे। पिछले दिनों पंत कृषि भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला मेें यह निर्णय लिया गया। राज्य समन्वयक डॉ. विकास पावडिय़ा ने बताया कि प्रदेश की कई कमोडिटी को जीआई टैग दिलाने के लिए प्रयास किए जा रह र्है। इसके तहत अधिकांश फसलों के प्रस्ताव भेजे जा चुके है। वहीं, संभावित फसलों पर भी काम किया जा रहा है। ताकि, प्रदेश किसानों की आय बढौत्तरी के साथ-साथ वैल्यू चैन तैयार की जा सके। 

राज गिफ्ट योजना 

उन्होंने बताया कि जीआई टैग का काम वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा राज गिफ्ट के तहत मिशन मोड़ में किया जायेगा। इसके लिए एक वैज्ञानिक टीम का गठन किया गया गया है। उन्होंने बताया कि आयोजित कार्यशाला में अब तक किए आवेदनों की प्रगति पर चर्चा की गई। साथ ही, राज गिफ्ट की कार्ययोजना पर भी प्रकाश डाला गया। 

20 वैज्ञानिकों की टीम गठित

मिशन मोड़ में कार्य के लिए गठित कृषि वैज्ञानिक टीम में डॉ. विकास पावडिय़ा, डॉ. सुरजीत सिंह, डॉ. मनमोहन सुंंदरिया,  डॉ. उम्मेद सिंह, डॉ. प्रीति वर्मा, डॉ. करतार सिंह, डॉ. हनुमान सिंह, डॉ. प्रेम सिंह बुगासरा सहित 20 वैज्ञानिकों को शामिल किया गया है। 

लाइवलीहुड को जोड़ा

उन्होंने बताया कि अब लाइवलीहुड़ पर भी फोकस किया जा रहा है। उदाहरण के तौर पर नागौर मैथी को लिया जा सकता है। जिसके बाजार भाव 150 रूपए प्रति किलोग्राम है। लेकिन, इसमें की वैश्विक ब्रांडिग़ के लिए वैल्यूचैन का अभाव है। इसके लिए अब ब्रांडिग़ और ऑथोराज्इड़ यूजर बनाये जायेंगे। साथ ही, उपज खरीद और बिक्री के लिए भी एक्सपोटर्स, व्यापारियों के लिए पंजीयन अनिवार्य किया जायेगा। 


ट्रेंडिंग ख़बरें