राजफेड AGM में प्रदेश के किसानों के लिए इस ख़ास बात पर रहा जोर

नई दिल्ली 27-Mar-2026 07:17 PM

राजफेड AGM में प्रदेश के किसानों के लिए इस ख़ास बात पर रहा जोर

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जयपुर। राजस्थान राज्य सहकारी क्रय-विक्रय संघ (राजफेड) की 69वीं वार्षिक साधारण सभा में किसानों की आय बढ़ाने और सहकारी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। सभा को संबोधित करते हुए राजफेड प्रशासक डॉ. समित शर्मा ने कहा कि किसान खुशहाल होगा तभी देश समृद्ध होगा, इसलिए सहकारिता के माध्यम से किसानों को आर्थिक सुरक्षा देना जरूरी है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद योजना से किसानों को स्थिर आय का आधार मिला है और देश अन्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बना है। साथ ही, सहकारी समितियों को अपने व्यवसाय का दायरा बढ़ाकर अतिरिक्त आय के स्रोत विकसित करने की जरूरत बताई।

किसानों को जागरूक करने का समय 

राजफेड प्रशासक डॉ. समित शर्मा ने ‘श्री अन्न’ (मिलेट्स) को बढ़ावा देने, जैविक खेती अपनाने और उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों और आमजन को सुरक्षित व पोषक उत्पादन के प्रति जागरूक करना समय की मांग है।

समितियों को आर्थिक मजबूती देने का प्लान तैयार

राजफेड के प्रबंध निदेशक बचनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि समितियों को 183 करोड़ रुपए की बकाया राशि जारी की गई है। साथ ही बीज उत्पादन, ऑर्गेनिक खेती और निर्यात से जुड़ने के लिए राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं के साथ जोड़ने पर जोर दिया गया। सभा में प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव रखे, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में सहकारिता को किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत माध्यम बनाने पर सहमति बनी।


ट्रेंडिंग ख़बरें