अन्नदाताओं को बड़ी राहत, नैनो फर्टिलाइजर की 'थोप' पर लगी रोक

नई दिल्ली 01-May-2026 01:59 PM

अन्नदाताओं को बड़ी राहत, नैनो फर्टिलाइजर की 'थोप' पर लगी रोक

(सभी तस्वीरें- हलधर)

कृषि एवं कल्याण मंत्रालय ने एक जरूरी नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें किसानों को राहत देते हुए साफ कहा गया है कि नैनो फर्टिलाइजर की जबरन बिक्री नहीं की जा सकती। अब नैनो फर्टिलाइजर को किसी दूसरे खाद या कृषि उत्पाद के साथ जोड़कर किसानों को बेचने पर रोक लगा दी गई है।

क्या है नैनो यूरिया

नैनो यूरिया खाद का लिक्विड रूप है। यह पौधों को नाइट्रोजन देता है,जो अमीनो एसिड, पिगमेंट, एंजाइम और कई जरूरी चीजों को बनाने के लिए जरूरी होता है. हालांकि, नैनो यूरिया के फायदे को लेकर सवाल उठते रहे हैं, खासकर इस दावे पर कि 500 मिलीलीटर नैनो यूरिया, 45 किलो नीम-कोटेड दानेदार यूरिया के बराबर है। 

कंपनियों के लिए नए नियम

सरकार के नोटिफिकेशन में नैनो फर्टिलाइजर बनाने के नियम भी तय किए गए हैं। नैनो डाई-अमोनियम फॉस्फेट(लिक्विड) का उत्पादन इफको और कोरमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड करती हैं। नैनो यूरिया का निर्माण रे नैनो साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर करता है। सरकार ने इन कंपनियों को निर्देश दिया है कि अपने प्रोडक्ट से जुड़ी पूरी और साफ जानकारी किसानों को दें।

इसके अलावा, कंपनियों को कृषि विज्ञान केंद्रों में किसानों को नैनो फर्टिलाइजर के फायदे समझाने और उनके उपयोग का डेमोंस्ट्रेशन देने का भी आदेश दिया गया है।

यह जानकारी देना है जरूरी

  • अलग-अलग फसलों के लिए सही डोज
  • फसल की किस अवस्था में होगा इसका इस्तेमाल
  • इस्तेमाल करने का सही तरीका


ट्रेंडिंग ख़बरें