सप्तधारा के लिए तैयार रहे क़ृषि वैज्ञानिक 

नई दिल्ली 18-Aug-2026 06:42 PM

सप्तधारा के लिए तैयार रहे क़ृषि वैज्ञानिक 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

नई दिल्ली! केंद्रीय क़ृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की पीएम मोदी ने सप्तधारा में क़ृषि को शामिल किया है! एक राष्ट्र एक टीम भावना के साथ क़ृषि वैज्ञानिको को इस विजन को धरातल देने की जरुरत है! चौहान पूसा परिसर में आईसीएआर की 97वीं वार्षिक आम बैठक में बोल रहे! इस बैठक में वैज्ञानिकों, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के कृषि और पशुपालन मंत्रियों के साथ सार्थक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई! बैठक में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भगीरथ चौधरी, रामनाथ ठाकुर, आईसीएआर के महानिदेशक डॉ एमएल जाट सहित बड़ी संख्या में स्टेक होल्डर मौजूद रहे!

ग्लोबल मार्केट तक पहुंचे उत्पाद 

उन्होंने कहा कि अब हमें बीज से उत्पादन, उत्पादन से प्रोसेसिंग और फिर खेत से ग्लोबल मार्केट तक पूरी कृषि व्यवस्था को आगे बढ़ाना है। इसलिए राज्यवार और फसलवार मैपिंग जरूरी है।

रास्ता खेतों से

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का रास्ता खेत से होकर ही जाएगा! प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने सप्तधारा में कृषि को महत्वपूर्ण स्थान दिया है। हम एक टीम के रूप में कार्य करेंगे, और भारतीय कृषि को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। इसमें ICAR की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी।


ट्रेंडिंग ख़बरें