इंतजार खत्म! राजस्थान पशु परिचर भर्ती की तीसरी चयन लिस्ट जारी

नई दिल्ली 01-May-2026 05:39 PM

इंतजार खत्म! राजस्थान पशु परिचर भर्ती की तीसरी चयन लिस्ट जारी

(सभी तस्वीरें- हलधर)

राजस्थान कर्मतारी चयन बोर्ड ने पशु परिचर भर्ती 2026 को लेकर बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। बोर्ड ने इस भर्ती की तीसरी मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

आरएसएसबी ने राजस्थान पशु परिचर की तीसरी लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट

rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी है। इस नई मेरिट लिस्ट में उन अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल किए गए हैं, जिन्हें अगले चरण के लिए अस्थायी रूप से चयनित किया गया है। यह सूची पहले जारी हुई मेरिट लिस्ट के बाद खाली रह गए पदों और संशोधन के आधार पर तैयार की गई है।

कब हुई थी परीक्षा

अगर भर्ती प्रक्रिया की टाइमलाइन की बात करें तो इस भर्ती के लिए आवेदन 19 जनवरी से 17 फरवरी 2026 के बीच हुए थे। इसके बाद लिखित परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित हुई थी। उत्तर कुंजी जनवरी 2025 में जारी हुई और प्रारंभिक परिणाम अप्रैल 2025 में घोषित किया गया था। इसके बाद पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट भी जारी की जा चुकी है।

जल्द होगा फाइनल सलेक्शन

जो उम्मीदवार इस मेरिट लिस्ट में शामिल हुए हैं, उन्हें अब अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए तैयार रहना होगा। बोर्ड जल्द ही इसके लिए शेड्यूल जारी करेगा। बोर्ड के मुताबिक, कई पद ऐसे थे जो पहले चयनित उम्मीदवारों के ज्वॉइन न करने या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में असफल रहने की वजह से खाली रह गए थे। इन्हीं रिक्त पदों को भरने के लिए यह संशोधित तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई है। 

राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2026 की प्रक्रिया अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है और उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें और आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहें।


ट्रेंडिंग ख़बरें