2 बीघा क्षेत्र में फूलगोभी की बुवाई की है
(सभी तस्वीरें- हलधर)पाठक। 2 बीघा क्षेत्र में फूलगोभी की बुवाई की है। पौधो में फूल बन रहे है। लेकिन, पिछले कुछ समय से तने पर धब्बे दिखाई दे रहे है। यह कौनसा रोग है। नियंत्रण के उपाय बताये।
रामसिंह, बाप, जोधपुर हलधर टाइम्स। आपने पौधे के जो लक्षण बताये है, वह तनासडऩ रोग के प्रतीत हो रहे है। इस रोग के प्रकोप से पौधे की पत्तियां लटक जाती है। रात को स्वस्थ नजर आती है। तने पर जल सिक्त धब्बे नजर आते है। सफेद कवक जमने से तना सडऩे लग जाता है। रोग नियंत्रण के लिए डायथेन एम-45, 2 ग्राम और कार्बेण्डाजिम 1 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल तैयार करके 15 दिन के अन्तराल पर, जब फूल बनना प्रांरभ हो 3 छिड़काव करें।