पाठक। संतरा के पेड़ों की टहनियों पर सफेद रंग की कवक नजर आ रही है। यह कौनसा रोग ह

नई दिल्ली 28-May-2024 11:34 AM

पाठक। संतरा के पेड़ों की टहनियों पर सफेद रंग की कवक नजर आ रही है। यह कौनसा रोग ह (सभी तस्वीरें- हलधर)

सतीश, झालावाड़

हलधर टाइम्स। इसे सन्तरे का पिंक रोग (गुलाबी बीमारी) कहते है। यह कवक जनित रोग है। यह रोग पेलिकुलेरिया सालमोनिकॉलर नामक कवक द्वारा होता है। इस रोग को टहनी और शाखाओं पर सफेद - गुलाबी कवकीय वृद्धि की उपस्थिति से पहचाना जाता है। रोग की शुरूआत में छाल पर हल्का गोंद निकलते हुए देखा जा सकता है। पत्तियां पीली होकर सूख जाती है। रोग प्रबन्धन के लिए रोग ग्रसित टहनी और शाखा को काट दें। बोर्डो मिश्रण 1.0 प्रतिशत का छिड़काव करें।


ट्रेंडिंग ख़बरें