बाजार से पुदीना लाने का झंझट खत्म, घर पर उगाएं जैविक पुदीना...

नई दिल्ली 17-Apr-2026 06:18 PM

बाजार से पुदीना लाने का झंझट खत्म, घर पर उगाएं जैविक पुदीना...

(सभी तस्वीरें- हलधर)

गर्मियों में अधिकतर घरों में पुदीने का इस्तेमाल किया जाता है। कभी लोग शरबत में तो कभी सलाद में इसका सेवन करते हैं। लेकिन, बाजार में मांग बढ़ जाने की वजह केमिकल का इस्तेमाल करके पुदीने की पैदावार कर रहे हैं। अगर आप भी बाजार में मिलने वाले पुदीने की मार नहीं झेलना चाहते हैं तो कुछ टिप्स की मदद से घर पर ही ताजा और शुद्ध पुदीना उगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं.....
 
उगाने का सही तरीका

पुदीना की स्वस्थ डंडियों से घर पर ही पुदीना आसानी से उगाया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले डंडी के नीचे की पत्तियां हटा दें और उसे गिलास में रखें। जब 1-2 इंच जड़े निकल आएं तो इसे मिट्टी में लगा दें। लेकिन, इसे आप किचन गार्डन में बीज डालकर ऊपर हल्की मिट्टी डाल दें और मिट्टी को सूखने न दें।

ध्यान रहे कि पुदीना गहराई में जाने के बजाय सतह पर फैलता है। इसलिए गहरा गमला लेने के बजाय चौड़ा और उथला गमला या टब चुनें। साथ ही, पुदीना अन्य पौधों की जगह घेर लेता है, इसलिए इसे अलग गमले में उगाना ही बेहतर होता है।

इन बातों का रखें ध्यान

पुदीना उगाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती, लेकिन सही तरीके से देखभाल जरूरी होती है। ऐसे में पुदीना लगाने के बाद मिट्टी को हल्का-सा नम रखें लेकिन पानी से जमा न होने दें। इसके अलावा, हल्के पानी के साथ-साथ पौधे को हल्की धूप की जरूरत होती है, इसके अलावा हर 10-15 दिन में जैविक खाद का उपयोग करें।


ट्रेंडिंग ख़बरें