मिर्च की खेती शुरू करने से पहले नर्सरी में जरूर करें ये काम
(सभी तस्वीरें- हलधर)नर्सरी मिर्च की एक हेक्टेयर क्षेत्र में पौध तैयार करने के लिए 1.5 किलो बीज पर्याप्त रहता है। बीजों को बुवाई से पूर्व 2 ग्राम कैप्टान अथवा 3 ग्राम थाइरम प्रति किलो बीज की दर से बीजोपचार करें। सूत्रकृमि की समस्या वाले क्षेत्रों में कार्बोफ्यूरॉन 3 जी कण 8 से 10 ग्राम प्रति वर्गमीटर के हिसाब से नर्सरी की भूमि में मिलावें।