चुकंदर में 16 प्रतिशत तक शर्करा, जानें खेती से जुड़ी जरूरी जानकारी 

नई दिल्ली 30-Oct-2026 12:48 PM

चुकंदर में 16 प्रतिशत तक शर्करा, जानें खेती से जुड़ी जरूरी जानकारी 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

दवा उद्योग में चुकंदर से बनी शक्कर की सदैव मांग बनी रहती हैं। इसके अलावा सलाद और खाद्य प्रसंस्करण उत्पादन बनाने में भी चुकंदर का उपयोग होता हैं।

  • प्रदेश के श्रीगंगानगर, कोटा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ जिले में चुकंदर की खेती किसान करते हैं।

  • गौरमतब है कि चुकंदर में 15-16 प्रतिशत तक शर्करा पाई जाती हैं।

  • चुकंदर से 10 - 15 टन प्रति हैक्टेयर हरी पत्ती प्राप्त होती है। जिनका प्रयोग गर्मी में पशु को खिलाने में किया जा सकता है।

  • इसकी पत्नी (पत्ती) में 10 प्रतिशत क्रूड प्रोटीन तथा 60 प्रतिशत सम्पूर्ण पाचक तत्व पाये जाते हैं।

  • एक टन चुकंदर से 50 किग्रा. सूखा गूदा तथा 300 किग्रा. गीला गूदा प्राप्त होता है।

खेती से जुड़ी मुख्य बातें:

  • भूमि की तैयारी: 2-4 जुताई देशी हल से.

  • उन्नत किस्म:

    • विदेशी किस्म: मेरीबो मेरोकपोली, मेगनापोल, रोमांस कावा-06, यूएस-75, यूएसएच-9, ट्राईबेल, कायेमेगापोली.

    • भारतीय किस्म: पन्त एस-1, पंत कम्पोजिट - 1, पंत कम्पोजिट-3, पंत कम्पोजिट-6, आईआईएसआर कम्पोजिट-1.

  • बुवाई समय: 15 नवम्बर तक.

  • बीज दर: 5 - 6 किग्रा (एक अंकुर किस्म), 8 - 10 किग्रा प्रति हैक्टेयर (बहु अंकुर किस्म).

  • मेड़ की ऊंचाई: 15 सेमी.

  • पौधे से पौधे की दूरी: 10-20 सेमी.

  • पौधों की संख्या: 80000 से 1 लाख प्रति हैक्टेयर.

  • बीज बुवाई: 2-3 सेमी गहराई पर.

  • उर्वरक: 10-12 टन गोबर खाद। 120 किग्रा. नत्रजन, 60-80 किग्रा. फॉस्फोरस और पोटाश 40-60 किग्रा. प्रति हैक्टेयर। नत्रजन दो भाग में बांटकर देवे.

  • सिंचाई: प्रथम 2 सिंचाई 1 पखवाड़े के अंतर पर। फिर 20-25 दिन बाद.

  • खुदाई: 5-6 माह बाद.


ट्रेंडिंग ख़बरें