मूंगफली में तम्बाकू की सूंडी का प्रकोप, ऐसे बचाएं फसल और बढ़ाएं उत्पादन 

नई दिल्ली 03-Aug-2026 05:02 PM

मूंगफली में तम्बाकू की सूंडी का प्रकोप, ऐसे बचाएं फसल और बढ़ाएं उत्पादन 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

यह बहुभक्षी और विनाशकारी कीट है। परन्तु, इसका प्रकोप यदा-कदा ही होता है। मादा पतंगा पत्तियों की निचली सतह पर समूह में अण्डे देती हैं, जिनसे निकली सूंडियाँ झुण्ड बनाकर बहुत तेजी से पत्तियाँ खाती हैं, सूंडियाँ मटमैले हरे रंग की होती हैं, जिनके शरीर पर लम्बवत् पीली, हरी और नारंगी धारियां, उदर के दोनो ओर काले धब्बे होते हैं। यह कीट दिन में जमीन के अन्दर छिप जाते हैं। रात को नुकसान पहुँचाते हैं।

  • नियंत्रण: क्यूनालफॉस 25 ईसी 2 मिली प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें अथवा मिथाइल पैराथियॉन 2 प्रतिशत चूर्ण को 20 किग्रा प्रति हेक्टेयर के हिसाब से भुरकाव करें।


ट्रेंडिंग ख़बरें