मूंगफली में टिक्का रोग का बढ़ा खतरा, किसान तुरंत करें ये उपाय 

नई दिल्ली 03-Sep-2026 01:57 PM

मूंगफली में टिक्का रोग का बढ़ा खतरा, किसान तुरंत करें ये उपाय 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

मूंगफली के पत्ती धब्बा रोग को टिक्का रोग भी कहा जाता है। यह मूंगफली की फसल में लगने वाला एक बहुत ही खतरनाक और आम फफूंद रोग है। यह रोग सर्कोस्पोरा प्रजाति के कवकों (फंगस) के कारण होता है। कवक पत्तियों के ऊतकों के अंदर बढ़कर बीजाणु उत्पन्न करते हैं, जो हवा और पानी के जरिए स्वस्थ पौधों में फैलते हैं। उच्च नमी, बारिश और लगातार बादलों वाला मौसम इस फंगस के आंतरिक विकास के लिए सबसे अनुकूल होता है।

नियंत्रण

रोग के लक्षण दिखते ही कार्बेंडाजिम अथवा मैंकोजेब 2 ग्राम प्रति लीटर की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें। यदि खेत में धब्बे ज्यादा हैं, तो 12 से 15 दिन बाद दूसरा स्प्रे जरूर करें।

सुशीला चौधरी, सुनील कुमार शर्मा, डॉ. बीडीएस नाथावत, चेतन चोपड़ा

 


ट्रेंडिंग ख़बरें