धनिया के बीज और पत्तियां भोजन को सुगंधित - स्वादिष्ट बनाने के काम आते हैं। धनिया बीज में बहुत अधिक औषधीय गुण होने के कारण कुलिनरी के रूप में, कार्बिनेटिव और डायरेटिक के रूप में उपयोग में लिये जाते हैं। धनिया अम्बेलीफैरी अथवा गाजर कुल का एक वर्षीय मसाला फसल है। इसका हरा धनिया सिलेन्ट्रो अथवा चाइनीज पार्स्ले कहलाता है। इसकी खेती हाड़ौती, अजमेर संभाग में की जाती है।
- उन्नत खेत: दोमट मिट्टी युक्त
- उन्नत किस्म: आरसीआर-436, 480, 684, 480, सीएम-6, एसीआर-1, हिसार सुगंध, एनआरसीएसएस-1 कुंभराज, जीसी-2 (गुजरात धनिया-2), पंत हरितम.
- भूमि उपचार: क्यूनेलफॉस 1.5 प्रतिशत चूर्ण 25 किग्रा प्रति हैक्टेयर अंतिम जुताई के समय.
- बुवाई समय: अक्टूबर-नवम्बर.
- बीज दर: 15-20 क्विंटल प्रति हैक्टेयर.
- खाद-उवर्रक: 10-20 टन गोबर खाद, 20-20 किग्रा नत्रजन-पोटाश, 30 किग्रा फॉस्फोरस (असिंचित क्षेत्र). 50 किग्रा नत्रजन (सिंचित क्षेत्र). नत्रजन की आधी मात्रा बुवाई के 25-30 दिन बाद दे.
- बीज उपचार: कार्बेन्डाजिम 0.75 ग्राम और थायरम 1.5 ग्राम प्रति किग्रा बीज. बीज जनित रोगों से बचाव के लिये बीज को स्ट्रेप्टोमाईसिन-500 पीपीएम से उपचारित करना लाभदायक है.
- कतार की दूरी: 30-40 सेमी.