टमाटर में सफेद मक्खी का प्रकोप, जानिए बचाव और नियंत्रण तरीका 

नई दिल्ली 24-Jul-2026 03:07 PM

टमाटर में सफेद मक्खी का प्रकोप, जानिए बचाव और नियंत्रण तरीका 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

सफेद मक्खी -: यह कीट आकार में बहुत छोटा है। लेकिन, सब्जियों जैसे टमाटर, मिर्च, भिण्डी में बहुत नुकसान करते हैं। क्योंकि, यह इन फसलों में मरोडिया रोग फैलाता है। यह कीट सफेद पंखों वाला है जिसका शरीर पीले रंग का होता है। इस कीट के शिशु और प्रौढ़ पत्तों की निचली सतह पर रहकर रस चूसते हैं, जिससे पत्ते पीले पड़ जाते हैं। इस कीट का प्रकोप बरसात की फसल में अधिक होता है।

रोकथाम :- नियंत्रण के लिए 400 मिली मैलाथियान 50 ईसी को 200-350 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ की दर से 15 दिन के अन्तराल पर छिड़काव करें।


ट्रेंडिंग ख़बरें