गेहूं, सरसों और चने की फसल को रोगों से बचाने के ये तरीके जानें 

नई दिल्ली 18-Nov-2026 03:46 PM

गेहूं, सरसों और चने की फसल को रोगों से बचाने के ये तरीके जानें 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

गेहूं - अनावृत्त-पत्ती कण्डवा (लूज स्मट):

  • कारण व फैलाव: इस रोग का प्रसार बीजों द्वारा होता है। फफूंद बीज के अंदरूनी भाग (एम्ब्रियों) में निवास करती है। जबकि पत्ती कण्डवा (फ्लेग स्मट) रोग बीज और मिट्टी दोनों के जरिए फैलता है।

  • नियंत्रण/उपाय: इन दोनों रोगों के नियंत्रण के लिए बीजों का उपचार (Seed Treatment) अवश्य करें। बीजों को कार्बोक्सिन (विटावैक्स) अथवा कार्बेन्डाजिम (बाविस्टिन) दवा से (2 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज) उपचारित करने के बाद ही बुआई करें।

टुण्डू - इधर कोकल रोग:

  • केवल प्रमाणित बीज का ही उपयोग करें। अप्रमाणित बीजों को 20 प्रतिशत नमक के घोल में डुबोकर हिलाएं। थोड़ी देर बाद तैरते हुए रोगयुक्त बीजों को निखार कर जला दें। नीचे बैठे स्वस्थ बीजों को साफ पानी से धोकर सुखा लें और फिर बुआई के काम में लें।
  • बुआई से पहले 30 किलो कार्बोफ्यूरान 3 प्रतिशत कण प्रति हैक्टेयर की दर से भूमि में डालकर बुआई करें
     

मोल्‍या (सिस्ट निमेटोड):

  •  रोग से प्रभावित खेतों में गेहूं के स्थान पर जौ की उन्नत मोल्‍या रोधक किस्में जैसे आर.डी.-2052, आर.डी.-2035, आर.डी.-2508 या अन्य फसलें जैसे चना, सरसों, प्याज, आलू, गाजर आदि की बुआई करें। जिन खेतों में रोग का अधिक प्रकोप हो, वहां बुआई से पहले 30 किलो कार्बोफ्यूरान 3 प्रतिशत कण प्रति हैक्टेयर की दर से भूमि में मिलाकर बुआई करें।

सूक्ष्म तत्वों की कमी 

  • जस्ता (Zinc): जिन क्षेत्रों में जस्ते की कमी हो उन क्षेत्रों में बुआई से पूर्व प्रति हैक्टेयर 25 किलो जिंक सल्फेट अथवा 10 किलो चिलेटेड जिंक नत्रजन के साथ मिलाकर दें।

  • मैंगनीज (Manganese): जिन क्षेत्रों में मैंगनीज की कमी हो, वहां बुआई के समय 20 किलो मैंगनीज सल्फेट उर्वरकों के साथ मिलाकर दें।

जौ 

  • अनावृत्त कण्डुआ और पत्ती धारी रोग: बीजों द्वारा फैलने वाले इन रोगों की रोकथाम के लिए बीजों का उपचार अवश्य करें। बुने से पूर्व बीज को 2 ग्राम फफूंदनाशी विटावैक्स से अथवा विटावैक्स+थाइरम (1 ग्राम + 1 ग्राम) प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचारित करें।

  • मोल्‍या रोग: रोग रोधी किस्में जैसे राजकिरण, आर.डी.-2035, आर.डी.-2052, आर.डी.-2508 का चुनाव करें। एक अथवा दो साल तक गेहूं अथवा जौ की फसल न लें। इसके स्थान पर गेहूं में बताए अनुसार फसल चक्र अपनाएं।

  • रोली रोग: रोली रोधक किस्में जैसे आर.डी.-2503, 2508 और आर.डी.-2552 को बुआई के काम में लें।

सरसों 

  • जिन क्षेत्रों में बुआई शेष है वहां बीजों द्वारा फैलने वाले रोगों जैसे सफेद रोली, तुलासिता और झुलसा रोग के नियंत्रण के लिए 2.5 ग्राम मैंकोजेब दवा प्रति किलोग्राम की दर से बीजोपचार अवश्य करें।

  • खड़ी फसल में इन रोगों की रोकथाम के लिए मैंकोजेब दवा का 2 किलोग्राम प्रति हैक्टेयर की दर से छिड़काव करें। आवश्यकतानुसार छिड़काव 10-15 दिन के अन्तर पर दोहराएं।

चना 

  • जहां अभी तक बुआई नहीं हुई हो वहां जड़ गलन और आधार गलन रोगों की रोकथाम हेतु बुआई से पूर्व बीजोपचार करें। कार्बेन्डाजिम (बाविस्टिन) आधा ग्राम अथवा थायरम 2.5 ग्राम प्रति किलोग्राम की दर से बीजोपचार करें। राजोबियम कल्चर का भी उपयोग करें।

जीरा 

  • बीजोपचार अवश्य करें: बीज को 2 ग्राम बाविस्टिन (कार्बेन्डाजिम) प्रति किलो की दर से उपचारित करके बोएं। ऐसा करने से फसल में उखटा रोग में कमी होगी। जिन क्षेत्रों में उखटा रोग का अधिक प्रकोप देखा गया हो वहां फसल चक्र अपनाएं।


ट्रेंडिंग ख़बरें