18 अप्रैल को होगी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा, इतने हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

नई दिल्ली 11-Apr-2026 04:44 PM

18 अप्रैल को होगी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा, इतने हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

(सभी तस्वीरें- हलधर)

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 18 अप्रैल 2026 को कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस परीक्षा में कुल 40,872 अभ्यर्थी भाग लेने वाले हैं, जिसके लिए 121 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। बता दें, परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। 

जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि परीक्षा के सही तरीके से संचालन के लिए कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 116 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। ये नियंत्रण कक्ष 16 और 17 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सक्रिय रहेगा। जबकि परीक्षा दिवस 18 अप्रैल को सुबह 9 बजे से परीक्षा समाप्त होने तक सक्रिय रहेगा। वहीं, अभ्यर्थियों और आमजन की सुविधा को लेकर कंट्रोल रूम का टेलिफोन नंबर 0141-2206699 जारी किया जाएगा।


ट्रेंडिंग ख़बरें