आंवला अब पाला फ्री, मिलेगी डबल आय

नई दिल्ली 09-Dec-2025 04:36 PM

आंवला अब पाला फ्री, मिलेगी डबल आय

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जयपुर। केन्द्रीय शुष्क बागवानी अनुसंधान संस्थान, बीकानेर ने आंवले की खेती को और ज्यादा लाभकारी बनाने के लिए एक फसली मॉडल तैयार किया है। इस मॉडल की खासियत यह है कि इसमें फसल को पाला मार जाने का डर नहीं रहेगा। साथ ही, मिश्रित फसलो का उत्पादन भी संभव होगा। इससे किसानों को डबल आय का स्वाद चखने को मिलेगा। गौरतलब है कि इस मॉडल को तैयार करने में संस्थान के वैज्ञानिकों को दो दशक का समय लगा है। वैज्ञानिक डॉ. दीपक कुमार सरोलिया के अनुसार, वर्तमान में शुष्क क्षेत्रों के लिए दो किस्मों एनए-7 (नीलम) और चक्अइया पर कार्य जारी है। इन किस्मों को 10:1 अनुपात में लगाकर बेहतर उत्पादन संभव हुआ है। मॉडल में मिश्रित खेती (इंटरक्रॉपिंग) को मुख्य आधार बनाया गया है।

जारी है शोध

संस्थान के निदेश डॉ. जगदीश राणे ने बताया कि शोध में देशज वनस्पतियों तुंबा, आक, नीम से जैविक फॉर्मूलेशन तैयार किए गए हैं। प्रारंभिक प्रयोगों में थरास्त्र, तुमास्त्र जैसी पारंपरिक मिश्रणों के साथ मिलाकर उपयोग करने पर बेहतर नतीजे पाए गए हैं। आगे इन पर विस्तृत शोध जारी है।


ट्रेंडिंग ख़बरें