बैक टू बैक कृषि विभाग का छापा, चित्तौड़गढ़ में 29 दुकानों को नोटिस, 4 के लाइसेंस
बैक टू बैक कृषि विभाग का छापा, चित्तौड़गढ़ में 29 दुकानों को नोटिस, 4 के लाइसेंस
(सभी तस्वीरें- हलधर)जिले के किसानों को खरीफ और रबी फसलों के लिए समय पर अच्छी खाद और यूरिया उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग की निगरानी तेज हो गई है। विभाग ने बीकानेर के बाद अब चित्तौड़गढ़ की खाद दुकानों पर स्ट्राइक शुरू कर दी है। जहां उन्होंने 29 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है, जबकि 4 दुकानों के लाइसेंस भी जब्त किए हैं।
कुल 81 उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठान की हुई जांच
अभियान के तहत यूरिया के डायवर्जन एवं जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए विभगीय दलों द्वारा अधिक विक्रय करने वाले उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठान का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. शंकर लाल जाट के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा 11 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किए गए इस अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 81 उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठान की जांच की गई।
4 फार्म के लाइसेंस जब्त
अभियान के दौरान, 5 उर्वरक विक्रेताओं के यहां उर्वरक बेचने पर तत्काल से रोक लगाई गई। साथ ही, मूल्य सूची प्रदर्शित न करने, स्टॉक की उचित प्रदर्शन न करने और अभिलेख संधारण में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की अनुशंसा के आधार पर 4 फार्म के उर्वरक अनुज्ञापत्र निलंबित किए गए हैं।