केंद्रीय कृषि मंत्री खरीफ की तैयारियों को लेकर सख्त, कहा- किसान हित सर्वोपरि
केंद्रीय कृषि मंत्री खरीफ की तैयारियों को लेकर सख्त, कहा- किसान हित सर्वोपरि
(सभी तस्वीरें- हलधर)केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और आगामी खरीफ मौसम की तैयारियां करते हुए कृषि सचिव और संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को किसानों के हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी प्रबंध समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
किसान हित सर्वोपरि
बैठक में जल उपलब्धता, मौसम पूर्वानुमान, फसलों की स्थिति, बीज व अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था, राज्यों की तैयारियों और संभावित प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों से निपटने की कार्ययोजन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे किसान हित सर्वोपरि है और संभावित अल नीनो प्रभाव को लेकर सरकार तैयार है।
विपरीत मौसम से निपटने को तैयार रहे राज्य
कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी राज्य किसी भी विपरीत मौसम की स्थिति से निपटने के लिए हर तरीके से तैयारी रखें और जिला स्तर तक आकस्मिक योजनाओं को सक्रिय किया जाए। साथ ही, उन्होंने कहा कि बीज, उर्वरक और दूसरे जरूरी कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ वैकल्पिक फसल देरी से बुवाई की रणनीति और सूखा-सहनशील किस्मों को बढ़ावा दिया जाए, ताकि किसानों को व्यवहारिक और त्वरित समाधान मिल सकें।
बीजों की उपलब्धता जरूरी
बैठक में यह भी बताया गया कि खरीफ और रबी दोनों मौसमों के लिए बीज उपलब्धता आवश्यकता से अधिक है और आकस्मिक स्थितियों के लिए राष्ट्रीय बीज रिजर्व की व्यवस्था भी रखी गई है। यह तैयारी इस उद्देश्य से की गई है कि यदि किसी क्षेत्र में मौसम का प्रतिकूल प्रभाव दिखे तो वहां वैकल्पिक बीज और उपयुक्त किस्में तुरंत उपलब्ध कराई जा सकें।