DAP और यूरिया खपत बढ़ी,कृषि विभाग में हड़कंप

नई दिल्ली 08-Jun-2026 04:16 PM

DAP और यूरिया खपत बढ़ी,कृषि विभाग में हड़कंप

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जयपुर। कृषि विभाग की लाख मुनादी के बावजूद भी यूरिया और डीएपी की खपत बढ़ रही है। जबकि, सरकार प्रदेश में जैविक और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है बूंदी जिले में। यहां वर्ष 2025 के मुकाबले इस साल यूरिया और डीएपी की खपत मेें क्रमश: 123 और डीएपी में 225 की वृद्धि हुई है। उर्वरक खपत के इन आंकड़ो ने कृषि आयुक्तालय स्तर के अधिकारियों को हैरत में डाला हुआ है। आखिर, खपत के आंकड़ा क्यों और कैसे बढ़ा। जबकि, क्रॉप पैर्टन में कोई बड़ा बदलाव नहीं आय है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि यूरिया और डीएपी जैसी खाद का कहां, कैसे उपयोग हुआ।

आंकडो से खुली पोल
इस जिले में खरीफ 2025 में (अप्रैल से 13 मई 2025) तक 2172 एमटी यूरिया और 334 एमटी डीएपी की खपत दर्ज हुई। जबकि, इस साल खरीफ समानावधि के दौरान यूरिया का उठाव 4850 एमटी और डीएपी का 1087 एमटी रहा। यानी यूरिया में 123 फीसदी और डीएपी में रिकॉर्ड 225 फीसदी की बढौत्तरी दर्ज हुई है। 

कारण बताओं नोटिस जारी
यूरिया और डीएपी खपत की इस हकीकत से परेशान आयुक्त कृषि नरेश कुमार गोयल ने संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। साथ ही, अनुशासनात्मक कार्यवाही की भी बात कही है। गौरतलब है कि सरकार किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए पीएम प्रणाम, प्राकृतिक खेती मिशन और परम्परागत कृषि विकास जैसी योजनाएं चला रही है। 


ट्रेंडिंग ख़बरें